फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ससुर को बुलाने के आरोप में युवक ने दी आग लगाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के भभुआ गांव निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


भभुआ निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला अरविंद उसकी पत्नी से करीब पांच दिनों से मारपीट कर रहा था। आरोप है कि 9 अगस्त को उसकी पत्नी के मायके वाले उसे और उसकी पुत्री को अपने साथ ले गए। इसके बाद अरविंद उसके घर आया और पत्नी के मायके जाने का जिम्मेदार उसे बताते हुए कहने लगा कि उसने फोन कर उसके ससुर को बुलाया था।
पीड़ित के मुताबिक उसने आरोपी को बताया कि उसने किसी को फोन नहीं किया है। इसके बावजूद आरोपी सुबह से दोपहर तक करीब तीन बार उसके घर आया। आरोप है कि इस दौरान उसने गुस्से में घर में आग लगाने की धमकी दी और पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें