कोंच। कस्बे के गांधी नगर निवासी एक महिला ने अपने पति के लापता होने पर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर उन्हें सकुशल खोजने की गुहार लगाई है। महिला ने बहू और एक युवक पर पति को गायब करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बहू के संपर्क में है। इसको लेकर उसके पुत्र और पति ने युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक उन्हें धमकी देता रहा। महिला के अनुसार 22 सितंबर को उसका पति घर से निकला था। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। महिला ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पति को सकुशल बरामद करने की मांग की है।(संवाद)