फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने फंदा लगाया

Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। पति के शराब पीकर आने पर पत्नी ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। युवक ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तरसौर के मजरा पुरवा निवासी दशरथ पाल (29) मजदूरी करते थे। पिता शिवदयाल ने बताया कि कुछ सालों से वह शराब का लती हो गया था। इस पर उसका बहू से अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर आया तो बहू कृष्णा ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दोनों छत पर थे, गुस्से में वह नीचे आया और अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। उसके एक पौत्र देव व पौत्री दीपिका है। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। युवक शराब का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें