फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवाहिता की मौत मामले में पति-ससुर गिरफ्तार, सास फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानडेरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया है, जबकि सास की तलाश जारी है।
विज्ञापन


27 जनवरी की रात निधानडेरा निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी कमला (25) का शव 27 जनवरी को फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने बताया था कि कमला की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। मृतका के पिता छोटेलाल निषाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पति वीरेंद्र कुमार, ससुर बहादुर निषाद और सास गनेशी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी पति वीरेंद्र कुमार और ससुर बहादुर निषाद को बबीना नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सास गनेशी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें