फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सरेआम पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरेआम पिटाई से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजन जब उसके कमरे में गए तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया तो उसके जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें गांव के ही युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कलां गांव निवासी रामबाबू राजपूत (35) ने शनिवार की शाम फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार की दोपहर गांव के बाहर क्रिकेट मैच के दौरान उसकी गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

जिस पर युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उससे मारपीट की थी। सरेआम हुई पिटाई से आहत होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मृतक रामबाबू खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब पांच वर्ष पहले उसकी पत्नी सीमा की संदिग्घ हालात में मौत हो गई थी। जिस पर ससुरालियों ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह करीब तीन महीने पहले ही जेल से छूटा था। शनिवार की शाम उसने जान दे दी। रामबाबू के आत्महत्या करने से दोनों बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें