फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंधी-पानी के बाद उमस भरी गर्मी, लोग बिलबिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बुधवार की शाम अचानक आई आंधी-पानी ने लोगों को आसमान से बरसती आग से कुछ समय के लिए राहत दी। तेज आंधी में कोंच कस्बे के सेकेंड फीडर का पोल टूट गया। कैलिया बाईपास पर पेड़ टूट कर जमीन कर गिर गए। बिजली के पोल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


बुधवार की शाम पांच बजे अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली। वहीं, कुछ देर बाद ही लोग फिर उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। आंधी -पानी का रूप देख कर लोग अपने अपने घरों में दुबक गए और कई लोगों के टिनशेड व छप्पर भी उड़ गए। कोंच में सेकेंड फीडर का नवीन सब्जी मंडी के गेट के सामने तेज आंधी में पोल टूट गया। इससे लगभग दस हजार की आबादी बिजली सप्लाई से प्रभावित हो गई।
कैलिया बाईपास पर आंधी से कई पेड़ टूटकर जमीन पर आ गिरे। एसडीओ बिजली रविंद्र कुमार ने बताया कि आंधी-पानी से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। एक-दो जगह पोल टूटने व पेड़ गिरने की सूचना मिल रही है। सभी फीडर चेक कराए जा रहे हैं। जल्दी की सप्लाई चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन






आंधी में टूट कर गिरा पालिका का स्वागत गेट

अचानक आई आंधी-पानी से कोंच-उरई रोड पर नहर के पास लगा नगर पालिका का स्वागत गेट टूटकर सड़क पर गिर गया। इसमें दबकर एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार लोग कुछ ही मिनट पहले बाइक खड़ी कर एक दुकान में छुप गए थे। गेट गिरने के दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने गेट घसीट कर वाहन निकलने की रास्ता बनाई। सूचना पर पहुंची पालिका की जेसीबी ने गेट को उठाकर एक तरफ सड़क किनारे रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें