फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बिगाड़ने सुधारन में मानव ही जिम्मेदार

विज्ञापन
डकोर कोतवाली में पौधरोपण करते कोतवाल बीएल यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पर्यावरण के बिना मानव जीवन का अस्तित्व असंभव है। पर्यावरण सुधारने और बिगाड़ने में मानव ही जिम्मेदार है। हमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए। यह बात राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डी नाथ ने कालेज परिसर में पौधरोपण करते हुए कही। इस दौरान उपप्राचार्य डा. आरएन कुशवाहा, अरुणेंद्र सिंह राणा, डा. संजीव गुप्ता, डा.घनश्याम चौधरी, डा. विद्या चौधरी, डा. मनोज वर्मा, डा. अरुण अहिरवार, डा. गोपाल, डा. जितेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया ने 11 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में किया। बताया कि प्रांत की सभी शाखाएं परिषद के स्थापना दिवस 9 जुलाई तक सामाजिक दूरी बनाकर 5000 पौधों का रोपण करेगी। माधौगढ़ में पर्यावरण दिवस पर एसडीएम सालिकराम, पर्यावरणप्रेमी माताप्रसाद तिवारी ने मींगनी स्थित गोशाला में पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को एक-एक पौधे लगाने की सलाह दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली, डकोर कोतवाली में कोतवाल बीएल यादव, राहिया के आदर्श तालाब और रगौली में बीडीओ सुदामा शरण ने पौधरोपण किया। इस दौरान हरीश राठौर, सतीश, वीरेंद्र, नंदकिशोर आदि रहे।
मां वनखंडी सेवा समिति कालपी धाम की ओर से पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई। भूमि व वृक्ष पूजन के साथ पीपल का पौधा रोपकर महंत जमुनादास ने एसडीएम कालपी कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडेय, पर्यावरण कार्यकर्ता अमित इतिहास आदि ने पर्यावरण सुरक्षा संकल्प अभियान की शुरुआत की। मां वनखंडी प्रकृति मित्र दल का गठन भी किया गया। इस दौरान भारत यादव, सौरभ गुप्ता, हर्षित खन्ना, पुष्पेंद्र सेंगर, रूपेंद्र रावत, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि रहे।

रहिया में पौधरोपण करते डकोर बीडीओ सुदामा शरण- फोटो : ORAI

मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण करते प्रिंसिपल व चिकित्सक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें