फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन का तार इंसुलेटर से उतरा, चार गांवों की बिजली छह घंटे गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी हाई टेंशन लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते चार गांवों की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक पूरी तरह ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आटा क्षेत्र में रविवार की सुबह से शाम तक लोगों को बिजली न आने से परेशान होना पड़ा। आटा में रेलवे स्टेशन के सामने नर्सरी से निकली एचटी लाइन का तार इंसुलेटर से उतर गया। इससे हाईटेंशन लाइन के खंभे का तार उतरने के कारण आटा विद्युत उपकेंद्र से चमारी, भभुआ, आटा और पिपरायां गांवों के लिए गई बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। अचानक बिजली कटने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो गया। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी बाधित रही।
इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर लाइनमैन पेट्रोलिंग पर निकले और फाल्ट की तलाश शुरू की। फाल्ट का सही स्थान ढूंढने में लाइनमैनों को कई घंटे लग गए,काफी मशक्कत के बाद इंसुलेटर से उतरे तार की पहचान कर उसे ठीक किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से दो घंटे की अतिरिक्त कटौती भी की गई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल होने में कुल मिलाकर करीब छह घंटे का समय लग गया। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने मांग की कि जर्जर लाइनों की समय-समय पर जांच की जाए। जेई नवनीत अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें