डकोर गांव में दोपहर के वक्त एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी पप्पू पटेरिया ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह खेत से लौट रहा था। उसी दौरान खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी गेहूं की फसल आग की लपटों से घिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने अपने खेतों की कटी फसल को हटाना शुरू किया।
इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई मर्तबा बिजली विभाग के अधिकारियों से झूलते तारों की शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तार टूटने से उसकी फसल जल गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की भी मांग की है।