फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन टूटकर गिरी, उपकरण फुंके, मवेशी मरा

Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सोनई स्थित पुल के पास एचटी लाइन का तार टूटने से एक मवेशी की मौत हो गई। साथ ही तीन घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। सूचना पर बिजली विभाग ने टूटे हुए तारों को सही कराया, तब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

उदोतपुरा से जगनेवा फीडर की लाइन, सोनई परवई, औरेखी आदि गांवों से होकर निकली है। शनिवार सुबह करीब छह बजे सोनई परवई के पास इंसुलेटर पंक्चर होने से एचटी लाइन का तार टूट गया। टूटे हुए तार की चपेट में वहां घास चर रहा उदय सिंह की भैंस का पड़वा आ गया और उसकी मौत हो गई।
अचानक से घरों में आए हाई वोल्टेज से हरी सिंह, जयराम व श्रीप्रकाश औरेखी के घरों में लगे बिजली के उपकरण टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि फुंक गए। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी बिजली निगम के एसडीओ रामसुधार को हुई तो उन्होंने तुरंत जेई नवीन कंजौलिया के नेतृत्व में टीम को भेजकर टूटे हुए तार को सही कराया। इस दौरान लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि इंसुलेटर पंक्चर होने से तार टूटा था, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें