फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीलन से बैठ रहे घर, समस्या से जूझ रहे मोहल्ले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक क्षेत्र के कुछ गांव भीषण गर्मी में भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण नालियां सूख गईं हैं। वहीं, गांव में कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां अभी भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव की एक गली में तीन सालों से जल निकासी के प्रबंध न होने से मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं।
उरई-राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव में सड़क किनारे स्वर्गीय सुखदयाल के घर के पास बनी नाली से गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे स्वर्गीय सुखदयाल के घर में सीलन पहुंच रही है। उनके बेटे कल्लू वर्मा समेत मोहल्ले के लोगों ने समस्या को लेकर जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर मोहल्ले के लोग नारेबाजी कर विरोध जता चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार इससे अनजान बने हुए हैं। मोहल्लेवासी द्वारका प्रसाद, विनोद, चरन सिंह, दयाराम, महिपाल, प्रेमनारायन का कहना है कि अभी यह हाल है, बरसात के दौरान तो समस्या और भी भयावह हो जाती है। उन्होंने डीएम से समस्या को संज्ञान में लेकर ठीक कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामले में प्रधान भगवानदास का कहना है कि गांव की सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मी नियुक्त होंगे, तभी व्यवस्था ठीक की जा सकती है। सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें