फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से किसान के घर की गृहस्थी राख

Tue, 25 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किसान के घर में लगी आग से लाखों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। आग की चपेट में आने से दो बकरियों की भी मौत हो गई। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। दमकल कर्मियों का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात किसानमोहब्बत खान निवासी ग्राम गूढा का परिवार  खाना खाकर सो रहा था। दो बजे मकान अचानक धूं धूं कर जलने लगा। धुआं उठते देख घर के लोग भी चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। शोरशराबे से पास पड़ोस के लोग भी जग गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग बेकाबू हो गई थी। आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। इससे पहले ग्रामीणों ने स्वयं ही आग बुझाने का प्रयास किया। कोई हैंडपंप से पानी लाकर आग पर डाल रहा था तो कोई टुल्लू पंप से रबर लगाकर लपटों को शांत कर रहा था। कुछ देर बाद दमकल भी पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से दमकल ने आग पर काबू पाया तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया था। आग के कारण घर में रखे कपडे़, बर्तन, अनाज आदि व दो बकरियां जल गईं। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और किसान के परिवार से जानकारी ली। मोहब्बत खान के मुताबिक आग लगने के कारण घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है तथा उनके पास खाने को कुछ नही बचा है। कच्चा मकान होने के कारण उसी में जानवर भी थे। आग के कारण सब कुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें