फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैस सिलिंडर में आग से गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
फोटो-06 आग लगने की घटना के बाद जानकारी देते दंपती। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में रविवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर घर में रखा गृहस्थी का सामान, संदूक में रखे 25 हजार रुपये और करीब 10 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी महेश कुमार वर्मा की पत्नी पुष्पा देवी रविवार सुबह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग फैलते ही घर में अफरातफरी मच गई। लपटों ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नकदी, गेहूं और गृहस्थी का सामान जल चुका था। फायर सर्विस प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रथम दृष्टया गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

फोटो-06 आग लगने की घटना के बाद जानकारी देते दंपती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें