फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी तपिश से झुलसे लोग, पारा 46 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
सफर के दौरान प्यास लगने पर बच्चे को बोतल से पानी पिलाता पिता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से रात तक लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस साल गर्मी अधिक है। इस साल अप्रैल माह से ही लोगों को भीषण गर्मी का एहसास शुरू हो गया था। 15 मई को जिले के तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया था। पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी के कारण सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भी उपस्थिति का असर दिखाई दिया। भीषण गर्मी में लोग बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान रहे। गर्मी के कारण कूलर और पंखे भी साथ नहीं दे रहे थे। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बेवजह घरों से न निकलने की बात कह रहे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें