फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अस्पताल की बिजली गुल, तीन घंटे तक कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल की बिजली गुल होने के कारण शनिवार को कामकाज प्रभावित रहा। करीब तीन घंटे तक बिजली न आने से पैथालॉजी जांच, सीटी स्कैन और एक्सरे का काम भी ठप रहा। बाद में बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराने पर समस्या दूर हुई, तब सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की बिजली सप्लाई पावर हाउस से ठप हो गई। इससे पैथॉलाजी और अन्य कामकाज प्रभावित हुआ। पैथॉलाजी में रोजाना 200-250 जांचें होती हैं, आज मुश्किल से 100 जांचें हो पाईं। रिनियां के प्रवीण ने बताया कि उन्होंने नवजात बच्चे की जांच कराई थी, इसका सैंपल तो ले लिया गया लेकिन जब रिपोर्ट लेने पहुंचे तो पता चला कि बिजली गुल होेने से रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। इसी तरह सीटी स्कैन में कामकाज प्रभावित रहा।
यहां रोजाना 40 से 45 तक सीटी स्कैन हो रहे हैं। जो आज 22 ही हो पाएं। रेडियोलॉजी विभाग में भी इसी तरह की स्थिति रही। कुछ जगह इंवर्टर से काम हुआ लेकिन तीन घंटे तक बिजली न आने से इंवर्टर भी जवाब दे गए। शनिवार को ओपीडी में 407 पुरुष और 297 महिलाओं समेत 704 लोगों के पंजीकरण हुए। इनमें कई मरीज बिना जांच के वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सप्लाई न होने के कारण रूम हीटर भी नहीं चले। इससे लोगों को ठंड में परेशान होना पड़ा। सवा 12 बजे बिजली आई। इस बावत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार का कहना है कि बिजली पावर हाउस से ही बिजली नहीं आ रही थी। जिसकी वजह से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुछ देर समस्या हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद सप्लाई बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें