फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 15 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11301 हो गई। जबकि मृतकों की संख्या 174 तक पहुंच गई है। वहीं 10415 लोग ठीक हो चुके हैं। अब 712 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अब तक 409342 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। गुरुवार को एंटीटन व ट्रूनेट जांच में चार-चार पॉजिटिव निकले है। जबकि आरटीपीसीआर जांच में 7 पॉजिटिव आए है। 159 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 1285 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि कोविड एल 1 अस्पताल में अभी 171 बेड खाली है। यदि किसी का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है और वह अस्पताल में भर्ती होना है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उधर, सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले भर में 59 केंद्रों पर 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 1139 लोगों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण को लेकर किसी तरह की अफवाह में न आए। टीकाकरण जरूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें