कोंच (जालौन)। खाड़ी देश ओमान के शहर मस्कट में अपनी व्यवसायिक क्षमता से कोंच के गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार इकबाल अहमद को अंतर्राष्ट्रीय इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड केंद्र सरकार की ओर से बीती 15 मई को दिया गया था।
उन्होंने न सिर्फ कोंच ही बल्कि पूरे बुंदेलखंड का गौरव बढ़ा है। कोंच भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार लोहिया ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर 11 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें उनके बचपन के मित्र रहे राजकुमार का नाम भी शामिल है। राजकुमार इस वक्त बहुराष्ट्रीय कंपनी एगरको में बिजनेस प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वे यूरोप, मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका में बिजनेस गतिविधियों को सफलता पूर्वक कार्यान्वित कर रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय इंजीनियर संघ के सदस्य भी हैं। साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीन इंजीनियरिंग एंड साइंस (यूनाइटेड किंगडम) के भी सदस्य हैं। सुनील ने बताया कि फिलहाल कोंच गांधीनगर में परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। फिर भी यहां के लोगों को राजकुमार की उपलब्धि पर हर्ष है। (संवाद)