फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 61 नए केस, 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई। जहां कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। वहीं 61 कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11115 हो गई। जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़कर 166 हो गई है। अब तक 9998 लोग ठीक हो चुके है। रविवार को 152 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 951 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम है और अस्पताल में भर्ती होना चाहता है। तो कोविड लेवल वन अस्पताल में 242 बेड खाली है। कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05162-252516, 252313, 253357, 257090, 250039, 253372, 259999, 250855 और व्हाइट्स अप नंबर 7307571929,7307564677 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट में अब तक 397669 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें