उरई। जिले में बुधवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3593 हो गई है। इसमें 43 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3403 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 147 एक्टिव केस है। जबकि 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
जिन संक्रमितों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है उसमें तीन उरई के और एक एट का निवासी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में 686 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 171370 सैंपल की जांच हो चुकी है। (संवाद)