उरई/माधौगढ़। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 30 ग्रामीण और छह शहरी समेत 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें 967 पुरुष, 1026 महिलाएं और 294 बच्चों समेत 2287 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। मेले के लिए 71 चिकित्सक और 219 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया था। मेले में 96 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 220 लोगोंकी कोरोना की एंटीजन जांच की गई। इसके अलावा 42 की मलेरिया और 19 की हेपेटाइटिस जांच की गई। 19 की आंखों की जांच हुई। 50 गर्भवती महिलाओं की भी जांच हुई। इसमें 5 को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेले में 144 बुखार के रोगी आए तो छह लीवर, 217 श्वास संबंधी, 100 मरीज डायबिटीज और 425 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए। आठ मरीज में खून की कमी मिली तो 62 हाई बीपी से पीड़ित मिले। एसीएमओ वीरेंद्र सिंह ने उरगांव पीएचसी का निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार, सीएचसी प्रभारी डॉ रामेंद्र पचौरी के निर्देशन में मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। पीएचसी गोहन में 55, गोपालपुरा में 75, सिरसा दोगढी में 64, स्वास्थ्य केंद्र मड़ोरी में 50, स्वास्थ्य केंद्र सरावन में 62 मरीजों की जांच की गई। अधिकांश मरीज जुखाम, बुखार, खांसी, खुजली के आए। डॉ पचौरी ने लोगों से कहा कि सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव जरूर करें। साथ ही मास्क जरूर लगाए। इस दौरान डॉ खेमराज कुशवाहा, सुरेश, सुशील पाराशर मौजूद रहे।