फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

706 मरीजों ने मेले में लिया लाभ, सबसे ज्यादा हड्डी रोग के 130 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में रजिस्ट्रेशन कराते मरीज। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
बावली। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर लग रहे मेलों में दिखाने के लिए ग्रामीणों में काफी रुचि हैं। कुठौंद पीएचसी में शुक्रवार को लगे मेले में 706 मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। मेले में आयुर्वेदिक पर भी लोगों का भरोसा दिखाई दिया। 96 मरीजों आयुर्वेद डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन

मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने संयुक्त रुप से किया। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण तिवारी ने स्वास्थ्य मेले में क्रमबद्ध तरीके से स्टाल लगवा कर मेले का संचालन करवाया। डॉक्टरों ने मरीजों को दवा के साथ स्वस्थ रहने के भी उपाय बताए। आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी राजपूत ने 70 मरीजों की आंखों की जांच कर दवाइयां दीं। जनरल फिजीशियन प्रदीप राजपूत 240 मरीजों को देखकर दवा दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा सिंह ने 70 मरीजों को इलाज किया और जागरूक किया। आयुर्वेदिक की डॉक्टर ममता वर्मा ने बताया कि करीब 96 मरीज का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक यादव ने 130 मरीजों का डॉ. बीपी सिंह नाक, कान, गला 40 मरीजों उपचार किया। होम्योपैथिक में 60 मरीज, टीबी रोग में एक मरीज की दवा और 35 को जागरूक किया गया। कुष्ठ रोग के भी डॉक्टर नेवी मरीजों का इलाज किया।
विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी ने कहा वह अपने स्तर से हर प्रयास करेंगे, जिससे उनके क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद आरपी निरंजन एमएलसी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, एसीएमओ डॉ. सुरेश चंद्र, ब्लाक प्रमुख रामू दुबे, अभिनव दीक्षित, आशीष चतुर्वेदी, अमित, नीखरा प्रधान नरेंद्र महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें