फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में बहू-बेटे बने मां के दुश्मन: घर में घुसकर की मारपीट, लगाई आग, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Fri, 22 Apr 2022 10:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

एक बुजुर्ग महिला के अपने ही छोटे बेटे और बहू ने मारपीट करते हुए घर में आग लगा दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, तो पुलिस ने उल्टा उसके बड़े पर ही शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला जला हुआ घर दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ापे में बहू-बेटे ही दुश्मन बन गए हैं। घर में घुसकर मारपीट करते हैं। ये गुहार एक बुजुर्ग महिला पुलिस से लगाई। मामला उरई जिले में कोतवाली के मोहल्ला रामनगर का है। यहां अजनारी रोड निवासी रामदेई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने छोटे बेटे व उसकी बहू से कई वर्षों से अलग रह रही है। इसके बाद भी उक्त दोनों लोग उसे परेशान करते रहते है। 
विज्ञापन

20 अप्रैल को बेटे और बहू ने उसके घर आकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसके बेटे, बहू व उसकी सास ने घर के छप्पर में आग लगा दी, जिससे उसका 50 हजार का सामान जलकर खाक हो गया। जब वह इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंची, तो पुलिस ने उसके बड़े बेटे पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी बेटा, बहू व उसकी सास उसे धमकी देकर प्रताडि़त कर रहे है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें