कदौरा। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने रविवार को कस्बे में स्थित सीएचसी का भ्रमण किया। तभी उन्होंने सीएचसी को गोद लेने की घोषणा करते हुए सीएचसी के सुंदरीकरण व उपकरण के लिए 30 लाख रुपये देने का वादा किया।
उन्होंने सीएचसी में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और डाक्टर से तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह लापरवाही न बरते और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग नियमित करें। चिकित्साधीक्षक अशोक कुमार ने विधायक को कोविड सेंटर को दिखाया। जहां पर 30 बेड की व्यवस्था है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कोरोना संक्रमित बच्चों को सघन चिकित्सा में रखने के लिए जीवन रक्षक उपकरण अति आवश्यक है। इस मौके पर डाक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी, रूपल गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)