कालपी। बंद घर में युवक का कई दिन पुराना शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी सभासद को दी। सभासद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे तुड़वाकर शव बरामद किया। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रिरा नगर निवासी निक्कू चौधरी (38) के घर से दो दिन से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी सभासद अतुल सिंह को दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पालिका कर्मचारी व पुलिस कर्मियों ने घर के दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंचकर देखा तो निक्कू का कई दिन पुराना शव नग्न अवस्था में पड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि निक्कू, मां व बड़े भाई लाला चौधरी के साथ घर में रहता था। मां कुछ दिन पहले लखनऊ में देवर के पास चली गई। जबकि बड़ा भाई लाला चालक है। जो वाहन चलाता है और अक्सर बाहर रहता है। पुलिस ने मां व भाई को भी सूचना दे दी है।
-----------
फोटो - 20 मृतक की फाइल फोटो।
फोटो- 21 घटनास्थल पर पड़ी बाइक।
बाइक सवार व्यापारी को ट्रक ने रौंदा
मुहम्मदाबाद। बाइक से जा रहे कृषि यंत्र विक्रेता को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
डक ोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी रफाकत उल्ला (23) कृषि यंत्र विक्रेता था। उसकी राठ रोड स्थित गैस एजेंसी के पास दुकान थी। शनिवार की दोपहर दुकान बंद करके बाइक से खाना खाने घर जा रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रफाकत के तीन लड़की व एक लड़का है। पत्नी आरजू का रो-रोकर बुरा हाल है।