फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में लड़े प्रत्याशियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने सद्भावना ग्राम योजना की शुरुआत की थी। कुठौंद ब्लाक की ग्राम पंचायत सलेमपुर कालपी में सद्भावना ग्राम योजना के अंतर्गत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विरोधी प्रत्याशियों का पंचायत सचिवालय में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सलेमपुर कालपी दिलीप कुमार दुहौलिया ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक पखवाड़े तक ही चलती है। इसमें सभी प्रत्याशी खेल भावना के तहत चुनाव लड़ते हैं। चुनाव के बाद जीते एवं हारे प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार का अहम एवं दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों को सम्मानित भी किया। दो प्रत्याशी कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह यादव, रोजगार सेवक केदारनाथ, पंचायत सहायक शेषांकी प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें