फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार छात्राओं को सम्मानित किया

Tue, 20 Oct 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी की मिसाल बनकर उभरीं बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच की छात्राओं अनुराधा पटेल एवं साक्षी पटेल को सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने सम्मानित किया। इन छात्राओं को मंडी गेट के पास पचास हजार रुपये रास्ते में पड़े मिले थे, जिन्हें छात्राओं ने विद्यालय में जमा करवा दिया था।
विज्ञापन



छात्राओं की इस ईमानदारी से खुश होकर एवं आने वाली युवा पीढ़ी को भी इससे प्रेरणा मिल सके। ऐसा संदेश देने के लिए सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने छात्राओं को सम्मानित कर उनको स्मृति चिंह्न व प्रमाणपत्र तथा पीला स्कार्फ प्रदान किया।


कार्यक्रम में मंडल प्रभारी बृजबिहारी गुप्ता, जिला प्रभारी अजय मेहतेले, निधि, सरोज, दीपा आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि इन छात्राओं का बीते दिनों कालेज में आयोजित समारोह में भी सम्मान किया गया था। क्षेत्र में सभी लोग दोनों ईमानदार छात्राओं की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें