फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर बिछी रोगियों की खाट

Sun, 11 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अमरोहा के मरीजों को छुट्टी देने के बाद जिला अस्पताल में खाली पड़े बेड। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते बंद पड़ा टीकाकरण कक्ष। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में संक्रमण का प्रकोप अभी थम नहीं रहा है। चिकनगुनिया बुखार की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। ग्रामीणों इलाकों मेें बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का फायदा उठाकर इन दिनों झोलाछाप भी सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले के दर्जनों गांव इन दिनों संक्रमण की चपेट में हैं। महेबा, कदौरा, कोंच, डकोर, माधौगढ़
विज्ञापन


आदि ब्लाकों के करीब पांच दर्जन गांवों में स्थिति यह है कि यहां लगभग प्रत्येक घर में कोई न कोई बीमार है। महेबा के नूरपुर, बम्हौरा, बम्हौरी, कोंच के वर्ध, कालपी के धमना, कदौरा के बागी, चतेला, डकोर के मुहम्मबाद आदि गांवों में संक्रमण ग्रस्त मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास संक्रमण रोकने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।

इसके चलते गांव क्षेत्रों में बिना डिग्री के इलाज करने वाले झोलाछाप फिर से सक्रिय हो गए हैं। ये संक्रमित मरीजों का इलाज के नाम पर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस बारे में
विज्ञापन


सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी संक्रमण की सूचना मिलती है, वहां टीम को भेजा जा रहा है। अगर कहीं पर झोलाछाप सक्रिय है तो जानकारी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महेबा व बाबई अस्पतालों के डाक्टरों ने किया परीक्षण
विचित्र बुखार फैलने के चलते महेबा व बाबई चिकित्सालयों के सरकारी डाक्टरों की टीम ने रविवार को महेबा ब्लाक के इमिलिया ग्राम में पहुंचकर परीक्षण करके उपचार किया। धमना गांव में चिकिनगुनिया से पीड़ित मरीजों में कप्तान सिंह (23), मानवेंद्र सिंह, आशीष सिंह (16), रामभजन, सीताराम, प्रवीण कुमार, राममोहन, लोकेंद्र सिंह, सरदार सिंह, रामरुप सिंह,

जसवंत सिंह पुत्र संतराम, धर्मेंद्र समेत आधा सैकड़ा लोग शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में तीन गुना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। एक दिन में 600-600 ओपीडी मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। महेबा व बाबई सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम में शामिल एसएल वर्मा, अरुण मिश्रा, गुलरेज, मनोज कुमार, कमलेश कुमार ने इमिलिया बांध

में फैले वायरल फीवर के 52 रोगियों का परीक्षण किया। 10 लोगों की स्लाइड बनाई। गांव में डीडीटी का छिड़काव किया। बीमारी से ग्रसित मरीज संतोष, सीताराम, रमाकांत, अनिल, सुमन, कोमल, दीक्षा, कल्लू, अनुराग, सुशीला, शिवकांत, दयाराम आदि का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें