फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगाने का आरोप, एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मामूली सी बात पर विवाद में घर में आग लगाने और घर के भीतर घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए। घर में आग लगाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा निवासी सुमन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि छह जुलाई को रात आठ बजे गांव के ही चार लोगों ने उसके दरवाजे आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। विरोध करने पर घर में आग लगा दी। जिससे उसकी गृहस्थी का जल गई। जिसमें करीब 60 हजार रुपये नुकसान हो गया। महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के रगेदा गांव निवासी रामसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को गांव के ही तुलाराम अहिरवार व तीन अन्य लोगों ने पांच अज्ञात लोगों के साथ नशे की हालत में घर में घुस गए। इसके बाद भाई चन्द्रप्रकाश, मामी रोहिणी की लात घूसों, बेल्टों से मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। इसके बाद उक्त लोगों ने गाड़ी तोड़ दी। लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसी तरह शहर कोतवाली के उमरारखेड़ा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को कोंच बस स्टैंड उरई पर मोहल्ले के ही राजकुमार ने पुत्र के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें