फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच में होम क्वारंटीन गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र में होम क्वारंटीन युवक की सात माह की गर्भवती पत्नी की बुधवार को अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। ट्विटर पर जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी न थे। इसे लेकर पुलिस से उनकी कहासुनी भी हुई लेकिन आखिर में मायके पक्ष से पूछताछ कर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा की रहनी वाली मनीषा (25) पति योगेश कुमार के साथ झारखंड में पानी-पूरी बेचती थी। लॉकडाउन के बाद दोनों ढाई साल के बेटे बाबू के साथ पैदल ही झारखंड से दो मई को यहां आ गए। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि पूरे परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन किया था। तब परिवार के किसी सदस्य में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए थे।
मनीषा लगभग सात माह के गर्भ से थी। बुधवार सुबह उसे अचानक दर्द होने लगा तो परिवार के लोग उसे चार पहिया वाहन से कोंच चल दिए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एट क्षेत्र निवासी उसके मायके वालों को भी सूचना दे दी तो वे भी हिंगुटा पहुंच गए।
विज्ञापन

परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने सीएम ट्विटर पर महिला की मौत को संदिग्ध बताकर सूचना दे दी। एसओ कैलिया योगेंद्र सिंह व कोंच से नायब तहसीलदार संजय सीधे श्मशान घाट पहुंच गए और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। अधिकारियों का कहना था कि शव का पोस्टमार्टम होगा।
वहीं परिजनों ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद शव का पंचायतनामा भर कर मायके पक्ष के लोगों के बयान लेने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर अंतिम संस्कार होने दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि गलत सूचना किसने दी, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें