फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा में घर में घुसे बदमाश से भिड़ी बड़ी अम्मा

विज्ञापन
जिस रास्ते से आए बदमाश, उसे दिख्राती बड़ी अम्मा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। कस्बे में रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला घर में घुसे बदमाश से भिड़ गई। एक बदमाश से उनकी हाथापाई हुई और वृद्धा ने बदमाश को गिरा भी दिया। पर बाद में बदमाश महिला को पत्थर मारकर भाग निकला। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर साथी को भी पकड़ लिया गया है। महिला के मुताबिक बदमाश एक लाख की जेवर और नगदी ले गए हैं। इंस्पेक्टर शिव गोपाल का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं बल्कि सिर्फ मारपीट का है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

घर मे अकेली सो रही बुजुर्ग गुड्डी देवी उर्फ बड़ी अम्मा के मकान में गुरुवार की देर रात छत के रास्ते से घुसे बदमाशों ने बक्से तोड़ना शुरू कर दिए। इस बीच बड़ी अम्मा की आंख खुल गई। अम्मा के चिल्लाने पर दोनों बदमाश भागने लगे तो अम्मा ने एक बदमाश को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। पर बदमाश ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर अम्मा के सिर पर मारा और भाग निकला। लहूलुहान बड़ी अम्मा शोर मचाते हुए घर के बाहर आई तो मोहल्ले वालों की भी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और छानबीन कर लौट गई। इसके कुछ देर बाद मोहल्ले वालों ने ही एक मकान से संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कस्बे में पूरे दिन बड़ी अम्मा की बहादुरी के चर्चे रहे। इंस्पेक्टर का कहना है कि घर में घुसने वाले युवक नशेबाज हैं। लूट की बात गलत है, सिर्फ महिला के साथ मारपीट हुई है। जिसका मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा जा रहा है।
---------
फोटो-15 गौरी
फोटो-16 पुष्पा
कप्तान साहब, सुरक्षा की गारंटी भी दें
घटना को लेकर लोगों में पुलिस कार्यप्रणाली पर असंतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई, आटा। जिले में शुक्रवार को ही पुलिस कप्तान का तबादला हुआ है। नए एसपी रवि कुमार को चार्ज लेना है। ऐसे में पहले ही दिन आटा में वृद्धा के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। महिलाओं ने नए एसपी से महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दिए जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नर्सिंग की छात्रा गौरी का कहना है कि अधिकारी चाहे कोई भी रहा हो लेकिन महिलाओं के साथ वारदातें कभी नहीं रुकी। इसकी वजह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस रणनीति का न होना है। इसलिए नए कप्तान को चाहिए कि वे ऐसी कार्ययोजना बनाए कि अपराधी युवतियों और महिलाओं के साथ कोई घटना करने से पहले सोचे। आटा की ही बुजुर्ग महिला पुष्पा तिवारी का कहना है कि पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली है। जो गुड्डी देवी के साथ हुआ है, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। लिहाजा आने वाले अधिकारी को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें