फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया से होमगार्ड पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड के सिर में सरिया से प्रहार कर दिया वहीं दूसरे होमगार्ड के हाथ में काट लिया। होमगार्ड का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को होमगार्ड रामकिशुन व जगराम को भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तैनात किया गया था। इसी दौरान कहीं से मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति हाथ में लोहे का सरिया लेकर वहां आया और ड्यूटी कर रहे जगराम का हाथ दांतों से काटने लिया। इस देखकर रामकिशुन ने जगराम को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने रामकिशुन के सिर पर सरिया से प्रहार कर दिया। जिससे रामकिशुन घायल हो गए। तभी आसपास मौजूद होमगार्ड दौड़े और हमलावर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस हमलावर को कोतवाली ले आई। घायल होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से बीमार था, लिहाजा उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें