फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बराती, पांच जनाती, निपटाई गई शादी

विज्ञापन
जालौन के रामपुरा कस्बे में शादी के दौरान मंडप के नीचे बैठे वर वधु - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। लॉकडाउन के बीच पांच बराती और पांच जनाती ने मिलकर वर वधू की शादी करा दी। न बैंडबाजे का शोर था और न ही रोशनी की जगमगाहट थी, सिर्फ चंद लोगों के बीच वर-वधु ने 25 अप्रैल को अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और रविवार को बारात खामोशी से विदा भी हो गई। वर-वधु पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रशासन के अफसरों से अनुमति मिलने के बाद ही शारीरिक दूरी का पालन कर शादी निपटाई गई है।
विज्ञापन

कुठौंद के ग्राम नाहिली निवासी रामकिशोर के पुत्र नीतेश शुक्ला की शादी 25 अप्रैल को करीब 20 किमी दूर रामपुरा कस्बे में थी। रामकिशोर ने बताया कि लाकडाउन-2 के कारण परेशान थे कि बेटे की शादी कैसे होगी। आखिर में प्रशासनिक अफसरों से मिले और फिर पांच बराती व पांच जनाती की अनुमति पाकर शनिवार एक स्कार्पियों से बारात लेकर पहुंचे। वधु पक्ष से भी पांच करीबी रिश्तेदार ही थे, जिनके मध्य शादी की रस्में पूरी कर सोमवार को बारात को विदा भी करा लाए हैं। हैरत की बात तो यह है कि लड़की पक्ष के मोहल्ले में भी सभी को पता था कि बारात आई है लेकिन नियमों से बंधे लोग खासतौर पर महिलाएं भी शादी में नहीं पहुंची। वर वधु पक्ष का कहना है कि उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शादी कराई है। मोहल्ले वालों को बताया तो था पर बुला नहीं सकते थे क्योंकि यदि देश को महामारी से बचाना है तो नियमों का पालन करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें