उरई। जिले में तीसरी लहर में रविवार को एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 2347 हो गई है। इसमें 2226 ठीक हो चुके हैं। जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 29 एक्टिव केस है। इसमें 26 रोगी होम आइसोलेशन में है और तीन मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती है।
जो एक रोगी आया है, वह कोंच ब्लाक का निवासी है। उसे भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक व्यक्ति के ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जा रही है। अब तक 12,13,061 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। रविवार को भी 514 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। लिहाजा सतर्कता बरतने में लापरवाही न करें।