जालौन। तीन माह पूर्व गैर संप्रदाय का युवक दलित किशोरी को भगा ले गया था। मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेता गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। किशोरी का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित पिता ने तीन माह पूर्व अपनी नाबालिग पुत्री के रात में सोते समय गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली में तैनात एसआई केपी यादव ने मोहम्मदाबाद निवासी युवक आमिर व किशोरी को दो दिन पूर्व बरामद कर लिया था। उक्त मामले में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, बजरंग दल के जिला सहमंत्री श्यामजी, मोनू पंडित, सौरभ तोमर, योगेश आदि गुरूवार को कोतवाली पहुंचे।
युवक पर किशोरी का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।
-