फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा अध्यक्ष के बयान पर भड़का मुस्लिम समाज

Fri, 11 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी के बयान पर जनपद के मुस्लिम समाज के लोगों का गुस्सा  फूट पड़ा। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग बजरिया में एकत्रित हुए और फिर अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर पुतला जलाया। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद पहुंचे एसडीएम व सीओ को पीएम व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी युवाओं की टोली
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ी तो उसे समाज के ही लोगों ने समझाकर लौटाया। प्रदर्शन से यातायात बुरी तरह बाधित रहा। पुलिस प्रशासन ने नजदीक से नजर रखी। वहीं जिलाधिकारी रामगणेश हर पल की सूचना मोबाइल पर लेते रहे।
हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय सड़कों पर

उतर आया। यह लोग तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बजरिया से लेकर अंबेडकर चौराहा तक जमकर प्रदर्शन किया। यहां पर पदाधिकारी का पुतला जलाया। इस दौरान पहुंचे एसडीएम डा. एबी सिंह व सीओ जंगबहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद युवाओं ने
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट की ओर रुख कर दिया। वह सभी डीएम से मिलने की बात कह रहे थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों के समझाने पर वह वापस लौटे। इस दौरान यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन के पहले बजरिया में

दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान मौलाना शफीक कादरी, अपना सगीर, यामीन अंसारी, तौसीद रहमानी, मोहम्मद जाकिर, सरताज, मोहम्मद सिद्दीकि, नसीर, लियाकत, रशीद, यूसुफ अंसारी, तारिक अनवर रहमानी, पप्पू, रहमान, तैयब समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित रहे।

टिप्पणी से मुस्लिम समाज में उबाल
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर हिंदू महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी की बयानबाजी को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाज में गुस्सा फूटा। करीब सैकड़ा भर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर महासभा पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग राज्यपाल से की है।

मालूम हो कि हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी ने मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की थी। इसको लेकर शुक्रवार को  मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। बाद में भगत सिंह नगर स्थित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय से सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। जुलूस

की अगुवाई सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद और पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी रहम इलाही कुरैशी के हाथों में थी, भीड़ के हाथों में कथित पदाधिकारी का पुतला भी था। तहसील पहुंच कर उन्होंने राज्यपाल को संबोधत एक ज्ञापन एसडीएम

संजयकुमार सिंह को दिया जिसमें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन के बाद पावर हाउस बजरिया तिराहे पर भीड़ ने पुतला भी फूंका। इस दौरान सभासद फहीम, उवेश अहमद, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें