फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हिना को मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। जिले की नवाचारी शिक्षिका हिना नाज को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक और साहित्यिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

हिना नाज कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दौनापुर, ब्लॉक कुठौंद में कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार, लेखन और सह-संपादन के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। समारोह के दौरान अन्विति और मेरी शिक्षकीय यात्रा सहित कुल आठ महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें हिना नाज ने सहलेखिका के रूप में अहम योगदान दिया है। इसके अलावा तलाश और शिक्षक का विश्वास जैसी कृतियां भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में उन्हें अन्विति सूत्रधार सम्मान, अन्विति सृजन शिरोमणि सम्मान और राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव (सेवानिवृत्त) एवं वरिष्ठ साहित्यकार राम नगीना मौर्य उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में एनसीईआरटी नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक एवं साहित्यकार शिव मोहन यादव तथा हिमालयी लोक संग्रहालय एवं शोध संस्थान, देहरादून के संस्थापक डॉ. सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें