सड़क पार कर रही एक महिला को निजी बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाकर टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी श्याम कुंवर (60) पत्नी धन सिंह पाल अपने रिश्तेदारी में करमरा
गांव गई थी। वह वहां से वापस बंगरा लौट रही थी। शाम करीब छह बजे वह महोई गांव के पास सड़क पार करने लगी, तभी बंगरा से मिहोेना की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।