उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर प्राथमिक परामर्श के लिए चिकित्सकों के हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर लोग घर बैठे ही फोन कर उनसे चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक यशवीर जी ने बताया कि संघ के आनुषांगिक संगठन आरोग्य भारती ने नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन से जुड़े चिकित्सकों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इन नंबरों पर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चिकित्सीय परामर्श लिया जा सकता है। इन नंबरों पर परेशानी बताकर स्वास्थ्य संबंधी सलाह निशुल्क ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में परेशान न हो, ज्यादा जरूरी होने पर ही अस्पताल आदि जाए। घर पर रहें, सुरक्षित रहे।
इन नंबरों पर ली जा सकती है चिकित्सीय सलाह
चिकित्सक का नाम विशेषज्ञ मोबाइल नंबर
डॉ प्रशांत निरंजन कोविड संबंधी 9918544999
डॉ रवींद्र राजपूत नाक, कान, गला 9198521636
डॉ अखंड प्रताप मेडिसन 9893778383
डॉ मुकुल मिश्रा अस्थि रोग 9452361772
डॉ वैभव सेंगर दंत रोग 9889927833
डॉ सहन बिहारी गुप्ता आयुर्वेदाचार्य 7007274649
डॉ रामवीर सिंह होम्योपैथिक 9415995558
डॉ राहुल सचान मेडिसन 9695778740
डॉ विकास चतुर्वेदी होम्योपैथिक 9235851218
डॉ पंकज वर्मा चर्म रोग 9795392787
उधर, कोरोना वायरस के लक्षणयुक्त मरीजों के लिए राज्य स्तर से दवाओं की एक सूची जारी की गई है। सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि कई बार मरीज अपने कोविड-19 के लक्षणों को छिपा रहे हैं। इस कारण जांच देर से हो रही है और फिर इलाज भी देर से शुरू हो पा रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर शासन की तरफ से लक्षणयुक्त ऐसे व्यक्तियों के लिए दवा की सूची जारी की गई है जो जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
सीएमओ के मुताबिक : आइवेर्मेक्टिन की 12 एमजी की एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार लगातार तीन दिन के लिए। एजिथ्रोमायसिन की 500 एमजी एक गोली दिन में खाने के बाद, एक बार लगातार तीन दिन के लिए। डोक्सी 100 एमजी की गोली दिन में दो बार 10 दिन के लिए। क्रोसिन 650 एमजी दिन में 4 बार 3 दिन के लिए या शरीर दर्द, बुखार आने पर, लिम्सी 500 (एसकोर्बिक एसिड 500 एमजी) एमजी रोज एक 10 दिन के लिए, जिंकोनिया 50 एमजी (एलेमेंटल जिंक 50 एमजी) रोज एक 10 दिन के लिए। कैलसिरोल सचेट हफ्ते में एक बार 6 हफ्तों के लिए। उन्होंने सलाह दी कि लोग दिन में 3-4 लीटर पानी पिए। दिन में कम से कम तीन बार भाप लें। आठ घंटे सोएं। 45 मिनट तक व्यायाम करें या टहले और समय-समय पर ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहे। इसके अलावा सब लोग मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करे, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
होम आइसोलेशन के मरीजों को मेडिकल किट मुफ्त मिलेगी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेशन के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल किट निशुल्क दी जा रही है। उन्होंने सभी मरीजों से कहा कि चिकित्सीय परामर्श के अनुसार ही दवाओं का सेवन करें।