फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

Sun, 29 Nov 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 03 दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट देते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
उरई। यातायात माह के तहत शनिवार को कोंच बस स्टैंड पर डीएम समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर हेलमेट पहनाए गए। इसके अलावा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, यातायात प्रभारी वीर बहादुर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें