फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज से दो दिन तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अगले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


बारिश के बाद भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। अगले चार दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी ठंडी हवाओं ने राहत दी। कुछ समय बाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की गिरावट आई।

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को जिले में तेज बारिश होगी। बारिश के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मौसम सामान्य होने में समय लग सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें