शहर के टाउनहाल मैदान में चल रहे उरई महोत्सव में रविवार क ो रोटरी क्लब के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविर में 550 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परीक्षण कराकर परामर्श लिया।
उरई महोत्सव में लगे स्वास्थ्य शिविर में डीवी कालेज के गणित विभाग के छात्र छात्राओं ने मरीजों के पर्चे बनाकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. कमलेश उदैनिया, डॉ. दिनेश उदैनिया, रवि शंकर पांडेय, अशोक अग्रवाल, एसआर अग्रवाल, रश्मि महेश्वरी, सक्षम पोरवाल, नेत्र सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. आरसी चंदेल ने अतिथियों व डॉक्टरों का आभार जताया। इस दौरान गायत्री ट्रस्ट ने पुस्तक ों की प्रदर्शनी लगाई और 50 लोगों ने नशा न करने की शपथ ली। इस दौरान डॉ. अनिल श्रीवास्तव, आरएस भदौरिया, एसएस चौहान, डॉ. ज्ञान स्वरुप गुप्ता, बीरेद्र महेश्वरी, मुकेश उदैनिया व कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार ने सहयोग प्रदान किया।