कदौरा मेंसीएचसी में मरीजों से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक लखनऊ विकास सेंगर।
- फोटो : ORAI
कदौरा(जालौन)। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. विकास सेंगर ने बुधवार को कदौरा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल गेट पर पान मसाले की पीक व परिसर में कीचड़ व गंदगी देखकर चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में मरीजों व तीमारदारों से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग लखनऊ डा. विकास सेंगर ने सीएचसी कदौरा का औचक निरीक्षण किया, जिसमें ओपीडी, इमरजेंसी, दवा काउंटर, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया, जिसमें लेबर रूम में खिड़कियों पर कांच टूटे देख जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गेट पर पान मसाले की पीक व परिसर के अंदर कीचड़ को देख कर चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार से कड़ी नाराजगी जताते हुए परिसर के अंदर साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूताओं व उनके परिजनों से बात की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के विषय मे जानकारी ली।
वहीं ओपीडी में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से भी बात की संयुक्त निदेशक विकास सेंगर ने बताया कि रूटीन निरीक्षण है। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को परखने व जानने के लिए शासन के निर्देश पर टीम प्रदेश के सभी अस्पतालों का निरीक्षक रह रही है। वह कदौरा के निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिसर के अंदर इंटरलॉकिंग व सीसी मार्ग निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा है। इस मौके पर डॉक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी, ममता राठौर, सोनू गौतम, पीके गंगवार सहित स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे ।