फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिड डे मील में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता में प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मिड डे मील में फर्जीवाड़े पर कुठौंद ब्लॉक की प्राइमरी स्कूल कुठीला की प्रधानाध्यापिका इंदुवती को बीएसए चंद्रप्रकाश ने गुरुवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मिड डे मील में प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यार्थियों को दूध का वितरण नहीं किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा भत्ते के रूप में विद्यालय को 1,22,180 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। अभिभावकों के खाते में केवल 21,277 रुपये ही भेजे गए थे। मार्च 2020 से अप्रैल 2024 तक मिड डे मील ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों और खर्च धनराशि में अंतर मिला था। अधिकारियों द्वारा अलग-अलग किए गए निरीक्षण में दिए गए निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया।
अधिकारियों द्वारा किए गए उल्लंघन, मिड डे मील में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता के आरोप में गुरुवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापिका को निलंबन अवधि के दौरान बीआरसी मदारीपुर संबद्ध किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए बीईओ जालौन और बीईओ कोंच को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें