फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वेस्टर की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली

Mon, 10 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
टीहर मौजे स्थित फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं की कटाई कर रहे हार्वेस्टर की चिंगारी से पड़ोसी के खेत में आग लग गई। इससे खेत में खड़ी फसल जलने लगी। लपटें और धुंआ देख आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। हवा तेज चलने से देखते ही देखते कई और खेतों में आग फैल गई। आग से करीब 100 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद जब तक दमकल पहुंची तब तक ग्रामीणाें ने आग बुझा लिया था। एसडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणाें को ढांढस बंधाया और नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रामपुरा थाना के गांव टीहर मौजा में रामपुरा निवासी किसान कृ ष्ण बिहारी पांडे का खेत है। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उनके खेत के बगल में हार्वेस्टर चल रहा था। हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर उनकी 15 बीघा फसल जल गई। हवा तेज होने से आसपास के खेतों में आग बढ़ती गई। इस बीच ग्रामीणाें ने दमकल कर्मियाें को सूचना दी।

दमकल करीब दो घंटे बाद जब तक मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। आग से करीब 100 बीघा फसल जली है। इनमें किसान प्रमोद गोस्वामी की 16 बीघा, शिवशंकर की आठ बीघा, नीरज गोस्वामी की आठ बीघा, रामलखन की 15 बीघा, रतीराम की 18 बीघा, कर्ण सिंह की चार बीघा, रूपसिंह की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी होने पर एसडीम शीतला प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव मौके पर पहंचे। किसानाें के नुकसान का आंकलन कर उन्हें मुआवजा देने की बात कही है। उधर आग की घटना के बाद मौके से हार्वेस्टर चालक भाग गया। पुलिस ने हार्वेस्टर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिखाई जांबाजी  
उरई। रामपुरा थाना के टीहर, कांड़वा में लगी आग की सूचना जब थानाध्यक्ष लालबहादुर को हुई तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। वे सिपाहियों के साथ खुद आग बुझाने लगे। उन्हाेंने आसपास के नलकूप भी चलवाए, जिससे कांडवा गांव आग की चपेट में आने से बच गया।

दमकल देर से आने पर ग्रामीण खफा
उरई। ग्रामीणाें की सूचना के बाद भी दमकल कर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में खासा रोष है। ग्रामीणाें ने दमकल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणाें ने बताया कि दमकल समय पर आ जाती तो शायद इतना नुकसान नहीं होता।

चौकी के पास लगी आग, ग्रामीणाें ने बुझाई
उरई। गोहन थाना के ईटाें चौकी के बाहर से निकली एचटी लाइन में स्पार्किंग से वहां झाड़ियों में आग लग गई। यह देख वहां पुलिस व ग्रामीणाें ने मिलकर आग बुझाई। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणाें ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
 
जखा में 60 बीघा फसल जली
उरई। टीहर केे अलावा सिरसा कलार थाना के गांव जखा में एचटी लाइन की स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत केे बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर कल्लू, मुस्तफा व महेश की गेहूं फसल जलकर राख हो गई।

खेत और मकान में लगी आग
कालपी (जालौन) दो अलग-अलग गांवों में आग लगने की घटनाएं हुई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यमुना नदी के पास स्थित ग्राम कीरतपुर में भरत कुशवाहा तथा टीकाराम के कच्चे मकानों में आग लगने से भूसा आदि सामग्री जलकर राख हो गई। इसी प्रकार इटावा गांव स्थित एक खेत की फसल कट चुकी थी। उसके अवशेष में बीती रात आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें