फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00पांच माह से पांच ट्रांसफार्मर फुंके, सुनवाई नहीं

विज्ञापन
डकोर गांव में पाच माह से फुका ट्रांसफार्मर बिजली ना आने से नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर में अलग-अलग जगहों पर पांच माह से पांच ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जल्द समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डकोर बरार मोहल्ला, फोरलेन के समीप मुकुंदी बरार के घर के पास, ब्लाक कार्यालय के पीछे मोहल्ले में, अनीस नट के घर के पास रखे 25 केवीए के चार और बस स्टैंड के पास 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर पांच महीने से फुंके हैं। बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर कस्बे के लोगों में आक्रोश हैं। वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर नाराजगी है।
इस बाबत जेई जगदीश वर्मा का कहना है कि 100 केवी का ट्रांसफार्मर तीन बार लगवा चुके है। पर लोड अधिक होने के कारण तीन बार फुंक चुका है। इस बार कनेक्शन के हिसाब से ट्रांसफार्मर पहुंचाया जाएगा। जल्द ही आपूर्ति शुरू की जाएगी। वहीं कुछ छोटे ट्रांसफार्मर भी जल्द ही भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

प्रधान सोनू यादव ने बताया ट्रांसफार्मरों को फुंके हुए पांच महीने बीत चुके हैं। इन्हें बदलवाने के लिए विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र भी दिए गए हैं। पर समस्या हल नहीं हुई है।
कस्बा डकोर के सरदार का कहना है विद्युत व्यवस्था धड़ाम होने से ट्यूबवेल भी ठप हैं। इससे पेयजल संकट बढ़ गया है। चक्कियां भी बंद हैं। गेहूं पिसाने के लिए लोग पास के गांव कुसमिलिया और मुहाना जाने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने बताया मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों को बातचीत करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। इससे लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है।
बिजली गुल होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी चौपट है। छात्रा सूफिया का कहना है पांच महीने से बिजली न मिलने से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। अब अंधेरे में कैसे पढ़ाई हो।
आगामी परीक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
छात्र वसीम ने बताया स्कूल से मिला होमवर्क रात में कर लेते थे। बिजली न आने से होमवर्क छूट गया है। परीक्षाएं आने को है, ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें