फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

143 बैंक शाखाओं में ताले, सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर दो दिवसीय बैंकों की हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

जिले की 143 बैंक शाखाओं पर ताला लगा रहा। स्टेट बैंक शाखा के बाहर बैंक कर्मियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि अभी हड़ताल दो दिन की है, यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं तो और कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
शहर की एसबीआई शाखा के बाहर कर्मचारी जुटे। यूएफबीयू के एनएस मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियों से ग्राहक और कर्मचारी दोनों असुरक्षित हैं। जिला सचिव अमित राजपूत ने कहा कि सुधारों के नाम पर सरकार मनमाने निर्णय ले रही है।
विज्ञापन

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान इंडियन बैंक के सुरेश बाथम, सौरभ गुप्ता, सुंदरलाल वर्मा, आशीष, एसबीआई से बलवान सिंह, निशांत गुप्ता, हरीहर सक्सेना, राकेश त्रिपाठी, पवन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा से पंकज मिश्रा, यूनियन बैंक से ब्रजेंद्र अहिरवार आदि मौजूद रहे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को किसान संघर्ष मोर्चा, शैक्षिक महासंघ के साथ एलआईसी कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया।
उधर, अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अनुपम गुप्ता ने बताया कि एचडीएफसी की दो, आईसीआईसीआई की एक, एक्सिस बैंक की तीन शाखाओं को छोड़कर जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की 143 शाखाओं में पूरी तरह हड़ताल रही। करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। जिले में कुल 47 एटीएम हैं। उनमें कैश का इंतजाम एजेंसी के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें