फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किसान के घर से जेवर, नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। किसान के घर में घुसे चोरों ने बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर हजारों की जेवर, नगदी पार कर दी। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि चोरों का जल्द पता किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुरा निवासी किसान महेंद्र सिंह रविवार की रात पत्नी रन्नो व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर घर में ही सोए थे। देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते से चढ़े और एक कमरे का ताला काटकर अंदर घुस गए।
कमरे में रखे सूटकेस का ताला तोड़ा और उसमें रखे 12 हजार नगद, जंजीर, अंगूठी, पायल आदि चोरी कर ली। सोमवार सुबह जब महेंद्र ने कमरे का ताला टूटा व बिखरा सामान देखा तो दंग रह गया। तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें