उरई (जालौन)। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय आमंत्रण बालीवाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स हास्टल अयोध्या व लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ग्वालियर के बीच हुआ, जिसमें ग्वालियर ने अयोध्या को सीधे सेटों में 25-21 व 25-16 से हराकर जीत हासिल की।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद भानुप्रताप वर्मा, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर एवं बालीवाल की सर्विस कर किया। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय खेल प्राधिकरण रायबरेली एवं स्पोर्ट्स हास्टल अयोध्या के बीच हुआ। इसमें अयोध्या की टीम ने 18-25, 25-21, 25-19 प्वाइंट्स से पहला सेमीफाइनल जीता।
दूसरा सेमीफाइनल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर एवं लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ग्वालियर के बीच हुआ। इसमें ग्वालियर ने 25-22, 25-19 से मुकाबला जीत फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में ग्वालियर विजेता और अयोध्या उपविजेता रही। ग्वालियर ने अयोध्या को सीधे सेटों में 25-21 व 25-16 से हराया।
निर्णायक की भूमिका शेषनाथ कुशवाहा वाराणसी, चंद्रभान, प्रमोद, राजेश चंदेल, पारस मिश्रा आदि ने निभाई। डीआईओएस ने बताया कि जल्द ही जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान राकेश निरंजन, कृपाशंकर द्विवेदी, संजय दुबे, राजेश चंदेल, संजय सिंह, नितिन मित्तल आदि रहे।
इंदिरा स्टेडियम में वॉलीबॉल फाइनल मैच खेलती अयोध्या की टीम व ग्वालियर की टीम- फोटो : ORAI