फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा फैक्टरी पर छापा, साढ़े चार लाख का माल सीज

विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट फैक्ट्री में नमूने लेते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल शुक्ला व अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने इंदिरा नगर स्थित पूजा गुटखा फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने गुटखे व केमिकल सहित चार नमूने भरे, वहीं गुटखे व माल के बिल, कागजात न दिखा पाने और पंजीयन न होने पर तैयार गुटखा व माल सहित करीब साढ़े लाख रुपये का माल व परिसर सीज कर दिया। टीम ने वाणिज्य कर विभाग झांसी की टीम व मंडी के अधिकारियों को बुला लिया गया है, जो अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

टीम को गोपनीय सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में रामनगर व अजनारी रोड बाईपास पर एक मकान में तंबाकू मिश्रित गुटखा बनाया जा रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट व अभिहीत अधिकारी ने टीम के साथ मकान में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि मकान मनोज अग्रवाल पुत्र रामदास का है। फैक्टरी में करीब 20 मजदूर काम करते मिले। मजदूरों ने बताया कि वह राजा सिंह की देखरेख में कार्य करते है। राजा सिंह ने बताया कि यहां पर पूजा ब्रांड के गुटखे बनाए जा रहे थे।
टीम ने मौके पर संदिग्ध गुटखा सामग्री मिलने पर परिसर को सीज कर दिया। परिसर में करीब 46 बोरा गुटखा, 50 किलो लौंग व तंबाकू, 20 लीटर केमिकल, कच्चा माल व 800 पैकिट गुटखा मिला। जिसे सीज किया गया। परिसर से गुटखे के दो नमूने, एक गुटखे में डालने वाले केमिकल व एक तैयार गुटखे का नमूना लिया गया है। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही जीएसटी व मंडी विभाग की टीमों को बुला लिया। जो अपनी कार्यवाई कर रही है। वहीं टीम ने कदौरा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापा मारकर गांव से नकली गुटखा की फैक्टरी पकड़ी। मौके पर गुटका, पैकिंग की मशीन, रैपर व सामग्री सहित दो युवकों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें