गुरुनानक जयंती पर बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को
यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गुरुनानक के जीवन
पर प्रकाश डाला गया और उनके संदेशों से अवगत कराया गया। बुधवार को स्कूल
में गुरुनानक जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम आनंद कुमार ने
गुरुनानक जी केे चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम
में एडीएम आनंद
कुमार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर जन्मे गुरुनानक जी ने विश्व में एकता
प्रेम और शांति का संदेश दिया। उनके आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी
चाहिए। कार्यक्रम में एएसपी शकील अहमद ने कहा कि गुरु को भगवान से बड़ा
माना गया है। अत: हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर
एआरटीओ धनवीर सिंह यादव ने कहा कि लोगों से
बिना बिना हेलमेट वाहन नहीं
चलाना चाहिए। कहा कि आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं में 53 प्रतिशत मौतें
केवल हेल्मेट न लगाने के चलते हो रही हैं। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के 20
बच्चे प्रतिदिन मौत के मुंह में जा रहे हैं।
इस मौके पर एसडीएम एबी
सिंह, सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह, यातायात प्रभारी अखिलेश, प्रबंधक अजय
इटौरिया, प्रधानाचार्या सीमा श्रीखंडे, विद्यालय की चेयरमैन सुविधा
इटौरिया, केके चतुर्वेदी, गोविंद सिंह, विक्रम भदौरिया, सुरेद्र निरंजन,
प्रदीप कुमार, गोविंद त्रिपाठी, युद्धवीर कंथरिया आदि मौजूद रहे।